Local Alerts Ranchi

राँची के श्रीपति लाल अपार्टमेंट में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप | Fire Breaks Out at Shripati Lal Apartment in Ranchi, Short Circuit Suspected

राँची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंड के श्रीपति लाल अपार्टमेंट में बुधवार सुबह आग लगने से निवासियों में दहशत फैल गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण अपार्टमेंट के बेसमेंट स्थित बिजली मीटर रूम और लिफ्ट में आग लग गई। आग और धुआँ फैलता देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से करीब आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल