Local Alerts Ranchi

राँची के साउथ ऑफिस पाड़ा में गणेश पूजा की धूम, श्री गणेशाला डांस एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन | Ganesh Puja Celebrated with Fervour at South Office Para in Ranchi, Children of Shri Ganeshala Dance Academy Mesmerise with Cultural Performances

राँची के साउथ ऑफिस पाड़ा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रतिदिन विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पूजा का समापन शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा।

वहीं, संध्याकाल में श्री गणेशाला डांस एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

इस विशेष कार्यक्रम के लिए संस्थान की संचालिका अनामिका घोष ने बच्चों को विशेष रूप से तैयार कराया था। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया।

पूजा समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल