Local Alerts Ranchi

राँची जनता दरबार में उपायुक्त के सख्त निर्देश, लापरवाही पर अधिकारियों को शोकॉज नोटिस | Ranchi DC Issues Show Cause Notices, Hears Public Grievances at Janata Darbar

राँची: समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्व मामलों में लापरवाही बरतने पर रातू अंचल अधिकारी रवि कुमार को चार मामलों में शोकॉज नोटिस जारी किया गया। वहीं एक मामले में प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश दिया गया। अनगड़ा अंचल अधिकारी के खिलाफ भी म्यूटेशन आवेदन बिना उचित कारण खारिज करने के मामले में शोकॉज नोटिस जारी करते हुए प्रपत्र-‘क’ गठित करने का आदेश दिया गया।

जनता दरबार में दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो को इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई गई। वहीं बूटी मोड़ निवासी एक व्यक्ति की गर्भवती पत्नी के हृदय रोग के इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा महेशपुर मौजा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन निबंधन, मोरहाबादी की सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर अतिक्रमण और सिल्ली में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल