Local Alerts Ranchi

जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियों का जयशंकर पाठक ने लिया जायजा, अतिक्रमण पर जताई चिंता | Jaishankar Pathak Reviews Jagannathpur Rath Yatra Preparations, Raises Concern Over Encroachment

झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने सोमवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडेय, प्रथम सेवक सह उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, कमल ठाकुर और गोपाल उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने रथ यात्रा महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने को कहा। बैठक में 10 दिवसीय रथ मेले के लिए विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत व पेयजल आपूर्ति, खोया-पाया केंद्र, वॉच टावर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी, पुलिस बल की तैनाती, चलंत शौचालय और अग्निशमन व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान मंदिर परिसर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता जताई गई। अध्यक्ष ने मंदिर की सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने पर बल देते हुए रथ यात्रा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल