Local Alerts Ranchi

राँची नगर निगम की सख्ती: रातू रोड से आईटीआई बस स्टैंड तक 9 अवैध होर्डिंग्स हटाए गए

राँची को और साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर निगम की बाजार शाखा टीम ने शनिवार को रातू रोड से आईटीआई बस स्टैंड तक विशेष अभियान चलाते हुए 9 अवैध होर्डिंग्स को हटाया।

निगम अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए ये होर्डिंग्स न सिर्फ शहर की सौंदर्यता को प्रभावित करते हैं, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था में भी परेशानी पैदा करते हैं। निगम अब हर वार्ड में सर्वे कर रहा है, ताकि ऐसे सभी अवैध बोर्ड और बैनर चिन्हित कर हटाए जा सकें।

साथ ही, अधिकृत विज्ञापन एजेंसियों को साफ हिदायत दी गई है कि वे केवल तय स्थानों पर ही होर्डिंग्स लगाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल