Local Alerts Ranchi

राँची नगर निगम को मिले दो नए डॉग कैचिंग वाहन, नसबंदी-टीकाकरण अभियान को मिलेगी रफ्तार | Ranchi Municipal Corporation Adds Two New Dog Catching Vehicles

राँची नगर निगम ने शहर में स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू, नसबंदी और टीकाकरण अभियान को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में निगम द्वारा दो नए डॉग कैचिंग वाहनों की खरीद की गई है। गुरुवार, 11 जून 2026 को निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीया महापौर श्रीमती रोशनी खलखो और माननीय उप महापौर श्री नीरज कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम प्रशासन का कहना है कि नए वाहनों के संचालन से आवारा कुत्तों के सुरक्षित रेस्क्यू, समयबद्ध नसबंदी तथा टीकाकरण कार्यों में तेजी आएगी। इससे शहर में पशु कल्याण के साथ-साथ जनसुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल