Local Alerts Ranchi

राँची नगर निगम को मिले 4 नए हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत से लेकर पेड़ों की छंटाई तक में होगा इस्तेमाल | Ranchi Municipal Corporation Adds 4 New Hydraulic Sky Lifters for Streetlight Repairs, Tree Pruning and High-Altitude Works

राँची नगर निगम ने ऊँचाई पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए चार नए हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर खरीदे हैं। मंगलवार को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने निगम परिसर से इन मशीनों को रवाना किया।

इनमें एक स्काई लिफ्टर की कीमत 46 लाख रुपये है। यह मशीन 15.5 मीटर तक की ऊँचाई पर काम करने के साथ 200 किलोग्राम तक भार उठा सकती है। वहीं, तीन अन्य मशीनों की कीमत 41-41 लाख रुपये है और ये 11.5 मीटर तक की ऊँचाई पर काम करने में सक्षम हैं।

नगर निगम के अनुसार, इन स्काई लिफ्टर का इस्तेमाल सड़कों पर पेड़ों की लटकती डालियों की छंटाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत तथा ऊँचाई पर विद्युत और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। पर्व-त्योहारों के दौरान इनका विशेष रूप से उपयोग किया जाएगा।

नगर निगम के पास पहले से दो स्काई लिफ्टर मौजूद थे। चार नई मशीनों के शामिल होने के बाद अब निगम के पास कुल छह स्काई लिफ्टर हो गए हैं। इनके बेहतर संचालन के लिए रोस्टर भी तैयार किया गया है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल