CityNews Environment Events Local Alerts

राँची नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” कार्यक्रम में छात्रों-शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आज राँची नगर निगम द्वारा वृहद स्तर पर “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, शहीद चौक तथा जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय में संपन्न हुआ। मौके पर प्रशासक श्री सुशांत गौरव सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

प्रशासक श्री गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि राँची को सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में लाने के लिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने की आदत अपनाना और स्रोत पृथक्करण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा छात्रों और शिक्षकों के लिए स्वच्छता शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण, श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान और नमामि गंगे अभियान के तहत जलस्रोतों की विशेष सफाई जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से राँची नगर निगम ने शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ शहर की दिशा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल