Environment Local Alerts Ranchi

शिल्पा राव ने बढ़ाया झारखण्ड का मान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास में कल मशहूर पार्श्व गायिका और झारखण्ड की बेटी शिल्पा राव अपने परिवारजनों के साथ पहुँचीं। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने उनसे मुलाकात की और 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिल्पा राव की आवाज़ ने न सिर्फ देश-विदेश में संगीत प्रेमियों का दिल जीता है, बल्कि झारखण्ड का मान और गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिभाओं ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है और शिल्पा जी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन का आभार व्यक्त किया और कहा कि झारखण्ड की मिट्टी ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल