Local Alerts Ranchi

राँची पुलिस की अपील, अफवाहों से रहें सावधान, सत्यापित जानकारी पर ही करें भरोसा | Ranchi Police Appeal, Beware of Rumours, Trust Only Verified Information

सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर राँची पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी खबर, वीडियो, संदेश या सूचना पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और उसे आगे साझा करने से बचें।

पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों का उद्देश्य निजी स्वार्थ के लिए समाज में तनाव, अशांति, वैमनस्य और अराजकता की स्थिति पैदा करना हो सकता है।

राँची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री को देखकर प्रतिक्रिया देने या उसे वायरल करने के बजाय इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दें। साथ ही, किसी के उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लेने की भी चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने कहा है कि अफवाहों के आधार पर उठाया गया कोई भी कदम व्यक्ति को कानूनी परेशानी में डाल सकता है और इससे सामाजिक शांति एवं सद्भाव भी प्रभावित हो सकता है।

राँची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें, अफवाहों के जाल में न फँसें और किसी के निजी स्वार्थ का साधन बनने से बचें।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल