Local Alerts Ranchi

राँची पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 चोरी की बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार | Ranchi Police Busts Interstate Bike Theft Gang, 7 Stolen Motorcycles Recovered

राँची पुलिस को अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ओरमांझी थाना पुलिस ने सिकिदिरी थाना के सहयोग से वाहन जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी निशानदेही पर अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह राँची, रामगढ़ और बोकारो समेत विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ करता था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी की बाइक को बिहार के गया जिले में बेच दिया जाता था।

मामले में पुलिस ने सिंदु कुमार, अनिकेत कुमार उर्फ भोला और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल, मास्टर की, प्लग रिंच, पेचकस और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल