Local Alerts Ranchi

राँची में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच, बायोम इंस्टीट्यूट में मिली अवैध लाइब्रेरी | Safety Audit of Coaching Institutes in Ranchi, Illegal Library Found at Biome Institute

शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था की जाँच के लिए राँची नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को निगम की नगर निवेशक शाखा की टीम ने हिनू स्थित इंदिरा पैलेस और साउथ ऑफिस पाड़ा क्षेत्र में चल रहे कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

जाँच के दौरान गोल इंस्टीट्यूट, फिजिक्सवाला ट्यूशन सेंटर, बायोम इंस्टीट्यूट, ब्रदर्स एकेडमी और फिटजी इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया गया। टीम ने भवन की स्वीकृति, उपयोगिता, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सुरक्षा, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं की पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान बायोम इंस्टीट्यूट के भवन में गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। निगम की टीम को जी+3 भवन की छत पर जीआई शीट से बनी एक अवैध लाइब्रेरी संचालित होती मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए संस्थान प्रबंधन को स्वीकृत भवन नक्शा और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेजों की जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, कुछ संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की कमी भी पाई गई। ऐसे संस्थानों को फायर एनओसी प्राप्त करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल