राजधानी राँची में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई जगह सड़कों पर पेड़ों की बड़ी शाखाएं गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ने की सूचना है।

