राँची में SIR के विरोध में कई संगठनों का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर शनिवार को एसआईआर (SIR) के विरोध में कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने काला दिवस मनाया, जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। उनकी प्रमुख मांग एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की रही।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल राँची तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में इसका विरोध हो रहा है। उन्होंने दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन का भी जिक्र किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

