राँची के शहीद चौक में विश्व हिंदू परिषद राँची महानगर द्वारा लोकसभा परिसर में सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संतों और कार्यकर्ताओं ने समाज में सद्भाव एवं राष्ट्रहित की प्रार्थना की। इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध स्वरूप सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में विहिप एवं बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राँची में VHP का सद्बुद्धि हवन, सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन | VHP Organises Yagya, Burns Pappu Yadav’s Effigy in Ranchi

