Local Alerts Ranchi

राँची रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, बैरिकेडिंग से टकराई बाइक; युवक की मौत | Youth Killed in Tragic Bike Accident on Ranchi Ring Road

राँची के नेवरी स्थित रिंग रोड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल