Local Alerts Ranchi

रांची में हिंदपीढ़ी में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई कारों की डिक्की तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी | Ranchi Thieves Target Multiple Cars in Hindpiri Overnight, Steal Laptops and Valuables After Breaking Open Boots

राजधानी के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने लगातार कई वाहनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मेन रोड स्थित हाई स्ट्रीट मॉल के बगल की गली में जोखीराम कॉम्प्लेक्स के समीप खड़ी कई कारों की डिक्की तोड़कर चोर लैपटॉप, चार्जर, पर्स समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी के अधिकारी सुभोजित चटर्जी की हुंडई कार उनके कार्यालय के बाहर खड़ी थी। चोरों ने कार की डिक्की तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, चार्जर और पर्स चोरी कर लिया। पर्स में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

इसी दौरान चोरों ने पास में खड़ी एक अन्य कार की डिक्की भी तोड़ दी और उसमें रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। एक ही रात में लगातार कई वाहनों को निशाना बनाए जाने से आसपास के कार्यालयों में काम करने वाले लोगों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना के बाद सुभोजित चटर्जी ने हिंदपीढ़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल