भावनाओं से भरी इस अंतिम विदाई ने हर आँख नम कर दी।

गिरिडीह के हरसिंहरायडीह श्मशान घाट पर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनके महज दस वर्षीय पुत्र श्रेयस कुमार ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित झारखंड के कई दिग्गज नेता, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री समेत लोगों ने उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। सीएम सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

