Local Alerts Ranchi

सदर अस्पताल बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश 6 गिरफ्तार 4 बाइक बरामद | Bike Theft Gang Busted Near Sadar Hospital 6 Arrested 4 Bikes Recovered

राँची पुलिस ने सदर अस्पताल परिसर और आसपास लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माईक टीम को सदर अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था।

इसी क्रम में 6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी की फिराक में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान अंसारी, मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरूल्ला और सैफ अंसारी उर्फ राज के रूप में हुई है।

इसके अलावा, छापेमारी के दौरान पुलिस ने लोअर बाजार थाना में 7 जून 2021 को दर्ज प्राथमिकी के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके जरिए बाइक चोरी की अन्य घटनाओं और चोरी की मोटरसाइकिलों को खपाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल