Local Alerts Ranchi

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर राँची में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को मिली नई सुविधाएं | Awareness Program on Menstrual Hygiene Day Held in Ranchi

राँची में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा किशोरियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राएं, शिक्षिकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, सीडीपीओ समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों एवं गलतफहमियों को दूर करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पहली बार मासिक धर्म के चरण में प्रवेश करने वाली किशोरियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया तथा उन्हें हाइजिन एवं पोषण किट प्रदान की।

इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए 16 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सैनिटरी नैपकिन डिस्पोजर मशीन भी प्रदान की गई, ताकि छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहवारी प्रबंधन की सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं को महावारी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। वहीं, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल