Local Alerts Ranchi

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर 4-5 सितंबर को राँची में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अल्बर्ट एक्का चौक समेत कई मार्गों पर वाहनों की रोक | Ranchi Traffic Diversion on September 4-5 for Shri Krishna Janmotsav, Several Routes Around Albert Ekka Chowk to Remain Restricted

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या सह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है।

4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का राँची शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी।
दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक इन मार्गों पर रोक रहेगी—

• अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक (उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी और रतन पीपी होते हुए)
• प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक
• जेल चौक से अल्बर्ट एक्का चौक
• मिशन चौक से सर्जना चौक
• रतन पीपी से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाला मार्ग
• कर्बला चौक से काली मंदिर और वूल हाउस की ओर आने वाले मार्ग

यातायात पुलिस के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर कार्यक्रम के दौरान अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्ट किया जा सकता है या वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

पुलिस ने राँचीवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान विशेष आवश्यकता होने पर ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल