सोनम वांगचुक के समर्थन में AISF की कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) झारखंड के बैनर तले रविवार को राजधानी राँची में सोनम वांगचुक के समर्थन और जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए मोमबत्ती प्रज्वलन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और देश की शिक्षा व्यवस्था को बचाने तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

