पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने रविवार को “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत राजधानी राँची में विशाल मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और युवाओं में निराशा बढ़ी है। पार्टी ने भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

