आगामी सावन पर्व को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को पहाड़ी बाबा मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, सीढ़ी मार्ग, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पेवर ब्लॉक एवं श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधाओं का जायजा लेते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि सावन में लाखों श्रद्धालु पहाड़ी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही सावन के दौरान मंदिर परिसर में शीशे की पूजन सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की और दुकानदारों से भी ऐसी सामग्री नहीं बेचने की अपील की। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने विशेष पूजा-अर्चना कर जिला वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची, श्री राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस, सुश्री आस्था शरण, अपर प्रशासक रांची नगर निगम, श्री संजय कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी रांची, श्री धनंजय, जिला नजारत अपर समाहर्ता रांची, डॉ सुदेश कुमार, कार्यपालक अभियंता NREP-1, जूनियर इंजिनियर भवन निर्माण, जिला खेल पदाधिकारी रांची, श्री शिवेंद्र सिंह,विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल रांची, श्री जयकांत कुमार एवं पहाड़ी मंदिर के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

