Local Alerts Ranchi

राँची में छात्रों का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक के समर्थन में NTA भंग और NEET रद्द करने की मांग | Students Protest in Ranchi, Demand NTA Dissolution and NEET Cancellation

राँची में छात्रों का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे छात्र, NTA भंग और NEET परीक्षा रद्द करने की मांग।

दिल्ली में सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाए जाने के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने और नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल