जय जगन्नाथ!
19 जुलाई 2026 को इस्कॉन राँची द्वारा आयोजित श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस्कॉन मंदिर, कांके रोड से भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का दिव्य रथ प्रस्थान हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भक्ति की अनुपम छटा बिखेरी।
भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह ऐतिहासिक आयोजन राँची की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में एक नया अध्याय जोड़ गया।
हरि बोल! जय जगन्नाथ!

