कांटाटोली चौक के पास युवक मो. समीर उर्फ सोनू पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बलदेव सहाय लेन निवासी मो. असलम और कसाई मोहल्ला, गुदड़ी चौक निवासी संतु उर्फ जुबरैल कुरैशी के रूप में हुई है। पीड़ित के छोटे भाई मो. आरिफ उर्फ गुड्डू की शिकायत पर लोअर बाजार थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि पुराने आपसी विवाद को लेकर दोनों ने कांटाटोली चौक के पास मो. समीर उर्फ सोनू पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कांटाटोली में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार | Two Arrested for Alleged Attempt to Burn Youth Alive Near Kantatoli

