Local Alerts Ranchi

मोराबादी वेंडरों का पुनर्वास शुरू, टैगोर हिल के पास नई वेंडिंग साइट पर मिली जगह | Ranchi Municipal Corporation Begins Rehabilitation of Morabadi Vendors

राँची नगर निगम ने मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को टैगोर हिल के समीप करीब 45 डिसमिल गैर-मजरुआ भूमि पर वेंडरों को व्यवस्थित रूप से बैठाया गया, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें। नगर निगम के अनुसार, हाल ही में महापौर और उप महापौर ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास और उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए इस स्थान का चयन किया गया। शनिवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर वेंडरों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें नए वेंडिंग स्थल पर व्यवस्थित तरीके से बैठाने की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं, जानकारी मिल रही है कि मोराबादी मैदान में पहले से दुकान लगाने वाले कई वेंडर शनिवार को भी अपनी दुकान लगाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गई। नगर निगम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसी भी वेंडर की आजीविका को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और स्थायी वेंडिंग स्थल उपलब्ध कराना है। हालांकि, नए स्थान को लेकर कुछ वेंडरों में असंतोष भी देखने को मिल रहा है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल