लोक भवन, राँची के मुख्य द्वार से शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने Ranchi Samaritans Round Table 244 द्वारा आयोजित ‘FreedomDrive2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “Freedom Through Education” थीम पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा के महत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने ऐसे सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।
‘FreedomDrive2026’ के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।

