Local Alerts Ranchi

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि | CM Hemant Soren Pays Tribute to Sidho-Kanho on Hul Diwas

हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राँची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हूल दिवस उन महान योद्धाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने शोषण और अन्याय के खिलाफ बिना किसी परिणाम की चिंता किए संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चाँद और भैरव ने देश और समाज पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध जो आंदोलन शुरू किया था, उसकी चिंगारी आज भी लोगों को प्रेरित कर रही है। यही संघर्ष आगे चलकर व्यापक जनआंदोलन का आधार बना और देश को नई दिशा मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हर बड़ी क्रांति की शुरुआत शोषित और वंचित वर्गों से होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड वीर सपूतों की धरती है और इन्हीं शहीदों के अद्वितीय बलिदान ने राज्य को वीरभूमि की पहचान दिलाई है।

सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा न्याय, समानता और स्वाभिमान की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल