HEC राँची के पुनरुद्धार पर मुख्यमंत्री से केंद्रीय समिति की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड, राँची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में HEC लिमिटेड राँची के पुनरुद्धार के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में HEC की वर्तमान स्थिति और इसके पुनरुद्धार को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद, राज्यसभा तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने HEC के पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक सहयोग और आगे की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

