Local Alerts Ranchi

JPSC परीक्षा को लेकर राँची में तैयारी पूरी, 96 केंद्रों पर होगी परीक्षा | Ranchi Ready for JPSC Exam 2025 Across 96 Centers

झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर राँची जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 19 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

जिले में परीक्षा 96 केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए बैठने, पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परीक्षा को लेकर सख्ती भी बढ़ा दी गई है। सभी केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर तक का क्षेत्र निषिद्ध रहेगा, जहां मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती, फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही शहर में सघन वाहन जांच भी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र लाने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल