Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों के विरोध में राँची में संविधान मार्च, 24 जिलों के अभ्यर्थी हुए शामिल | Constitution March Held in Ranchi Against Alleged Irregularities in JPSC & JSSC

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित व्यापक गड़बड़ियों के विरोध में बुधवार को राँची में संविधान मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से हुई और फिरायालाल चौक तक पहुंची।

झारखंड के 24 जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने संविधान हाथ में लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं हुई हैं तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जाँच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल