Local Alerts Ranchi

सावन की शुरुआत पर राँची के शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें | Devotees Flock to Ranchi Shiv Temples on the First Day of Sawan

भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ ही राँची के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर धाम, मरासिली पहाड़ सहित विभिन्न शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

शिवभक्त हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पूजा सामग्री लेकर “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल