Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC विवाद पर ABVP का विधानसभा मार्च, पुलिस से झड़प | ABVP Assembly March Over JPSC-JSSC Row, Clashes With Police in Ranchi

JPSC-JSSC विवाद: CBI जांच की मांग को लेकर ABVP का विधानसभा मार्च, पुलिस से झड़प

राँची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ABVP ने विधानसभा मार्च निकाला। पुराने विधानसभा भवन से नए विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।

ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मार्च शुरू होने से पहले ही कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग कर छात्रों को जबरन बसों में बैठाने और घसीटकर ले जाने का आरोप लगाया। कार्रवाई के विरोध में कई छात्र बसों के आगे-पीछे सड़क पर लेट गए।

कुछ प्रदर्शनकारी बसों की छत पर चढ़ गए और तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में काले झंडे भी नजर आए। छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की CBI जांच की मांग कर रहे हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल