Ranchi

अरगोड़ा चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दुकानदारों ने खुद हटाया सामान | Encroachment Removal Drive at Argora Chowk Ranchi

राँची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम के निर्देश के बाद अरगोड़ा चौक से लेकर पुरानी अरगोड़ा चौक के बीच सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदार स्वयं ही अपना सामान हटाने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि आज नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान और अस्थायी ढाँचों को हटाना शुरू कर दिया।

बता दें कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण गाड़ियों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण हटने के बाद यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में यातायात पुलिस को भी मदद मिलेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन