Ranchi

एमजी रोड पर अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण, जी+1 मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्देश | Ranchi MG Road Inspection, G+1 Market Complex Planned

आज नगर निगम के प्रशासक सुषांत गौरव ने वरीय पदाधिकारियों के साथ एमजी रोड (मेन रोड) का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक से रतन टॉकीज चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस क्रम में आर.अली ग्रैंड मॉल के सामने स्थित निगम की 13.5 डिसमिल भूमि पर बनी 19 पुरानी निगम दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासक ने इन दुकानों को हटाकर वहाँ जी+1 मार्केट कॉम्प्लेक्स विकसित करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

प्रशासक ने मुख्य मार्गों और कनेक्टिंग रोड्स पर स्थित भवनों की गिफ्ट डीड भूमि की सघन जाँच के निर्देश दिए। जाँच में कुछ स्थानों पर गिफ्ट डीड की भूमि पर अस्थायी दुकानों के संचालन और अवैध भाड़ा वसूली की जानकारी सामने आई, जिस पर नगर निवेशक शाखा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पार्किंग स्थलों के दुरुपयोग पर सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कहा गया कि पार्किंग स्थल केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए ही उपयोग में लाए जाएँ।

निरीक्षण दल में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन