Ranchi

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बेड़ो थाना के सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार | ACB Catches Bero Police Sub Inspector Red-Handed

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राँची ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने एमवीआई रिपोर्ट भेजने के बदले एक ट्रक मालिक से कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी।

पीड़ित ट्रक मालिक रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी द्वारा बार-बार फोन कर पैसे की मांग और थाना बुलाए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद ट्रक मालिक ने एसीबी राँची में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि एमवीआई रिपोर्ट भेजने के नाम पर अवैध राशि मांगी जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें घूस मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर को दस हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन