Ranchi

किशोरी यादव चौक पर निगम की जमीन पर अतिक्रमण, हटाने के लिए 7 दिन की चेतावनी | Encroachment Found on RMC Land Near Kishori Yadav Chowk

राँची नगर निगम द्वारा अपनी संपत्तियों और जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर प्रशासक संजय कुमार ने निगम की टीम के साथ किशोरी यादव चौक (गौशाला मार्ग) के पास स्थित निगम की जमीन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एमएस प्लॉट संख्या 241, रकबा 14 डिसमिल जमीन का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान पाया गया कि निगम की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। अपर प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमणकारियों को सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाए। निर्धारित अवधि के बाद निगम द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही किशोरी यादव चौक पर स्थित निगम की दुकानों से लंबित किराया की वसूली भी जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अपर प्रशासक ने कहा कि स्थानीय निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस जमीन पर निगम द्वारा विकासात्मक कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही किशोरी यादव चौक पर अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिल सकेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन