Ranchi

चुटिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन | Congress Protest in Chutia Against Unnao Rape Case Verdict

चुटिया प्रखंड कांग्रेस समिति ने शुक्रवार को उन्नाव की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को न्याय के साथ खिलवाड़ बताते हुए अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन की शुरुआत चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौक से हुई, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए राँची रेलवे स्टेशन के पास समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी देने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन में राँची महानगर कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष सह चुटिया प्रखंड प्रभारी अरुण चावला, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर किसी भी तरह की नरमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन