Ranchi

चुटिया रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत | Unidentified Man Killed in Train Accident Near Chutia Railway Crossing, Ranchi

चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हुई । यहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मृतक रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। अचानक हुई इस घटना में व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन