Ranchi

जय जय जगन्नाथ 🚩 | Ranchi’s Historic Jagannathpur Temple Celebrates 335th Annual Festival with Grand Devotion

जय जय जगन्नाथ 🚩

राजधानी राँची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर का 335वां वार्षिक महोत्सव आज भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। वर्ष 1691 ईस्वी में बड़कागढ़ रियासत के राजा ठाकुर एनी नाथ शाहदेव द्वारा स्थापित इस मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान हैं।

25 दिसंबर को आयोजित महोत्सव के अवसर पर महाप्रभु को नए वस्त्र अर्पित किए गए और मंदिर को फूलों व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने 1008 विष्णु सहस्त्रनाम (श्री विष्णु लक्ष्य अर्चना) में भाग लिया। अनुष्ठान के बाद आरती, विष्णु अष्टकम पाठ और खिचड़ी-खीर सहित गंज भोग अर्पित किया गया।

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति की ओर से करीब 10,000 श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया। पूरा आयोजन मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव की देखरेख में संपन्न हुआ।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन