Ranchi

तिरुपति सम्मेलन में झारखंड की सशक्त उपस्थिति, विधायक कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर रखा जोर

तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय संसदीय और विधायी समितियों के महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में झारखंड ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य की ओर से गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधित्व किया।

सम्मेलन में देशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संवेदनशील नेतृत्व में आधी आबादी को उनके अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

कल्पना सोरेन ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक और प्रभावी नीतिगत परिवर्तनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आदिवासी समाज के दर्शन को उद्धृत करते हुए कहा कि जैसे पेड़ अपनी जड़ों से मजबूत होता है, वैसे ही महिलाएं भारत की जड़ें हैं। शिक्षा, सम्मानपूर्ण जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता और अवसरों के माध्यम से यदि आधी आबादी को सशक्त बनाया जाए, तो भारत निश्चित रूप से एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन