Ranchi

दावोस में झारखंड की वैश्विक पहचान, WEF में शामिल होने वाले पहले निर्वाचित आदिवासी नेता बने हेमंत सोरेन | Hemant Soren Becomes First Elected Tribal Leader to Attend WEF Davos

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैश्विक मंच पर झारखंड को नई पहचान दिलाते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की है। वे भारत के पहले निर्वाचित आदिवासी नेता बने हैं, जिन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक, दावोस में भाग लिया। यह अवसर झारखंड में उनके नेतृत्व में हो रहे विकासात्मक और परिवर्तनकारी कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता का प्रतीक है।

WEF की ओर से मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित ‘व्हाइट बैज’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह बैज विश्व स्तर पर चुनिंदा नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिया जाता है, जिसके माध्यम से धारक को WEF कांग्रेस सेंटर और प्रमुख कार्यक्रमों में समान और पूर्ण प्रवेश मिलता है। इसे झारखंड के लिए एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि माना जा रहा है।

WEF के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने मंच के अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और झारखंड के साथ दीर्घकालिक एवं सार्थक साझेदारी की इच्छा जताई। बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, समावेशी समाज, जलवायु कार्रवाई और ऊर्जा संक्रमण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

WEF प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को साइट भ्रमण का आमंत्रण भी दिया। यह सम्मान वैश्विक मंच पर झारखंड की बढ़ती पहचान के साथ-साथ सतत और भविष्य-केंद्रित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन