Ranchi

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार | Encounter Between Police and Prince Khan Gang in Dhanbad, Three Arrested

झारखंड के धनबाद में सोमवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह कार्रवाई पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में राँची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य इलाके में छिपकर राँची के कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी अमन अफजल भागने के दौरान घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी से राँची एयरपोर्ट इलाके में हुए होटल कर्मचारी हत्याकांड के सुराग भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन