Ranchi

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती Ranchi में श्रद्धांजलि | Albert Ekka Jayanti Tribute in Ranchi

राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के बाद संजय सेठ ने कहा कि अल्बर्ट एक्का जैसे वीर सपूतों की गौरवगाथा सदैव युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है कि राज्य अपने परमवीर नायकों को उनकी जयंती पर भी भूल जाता है। ऐसे शूरवीरों की उपेक्षा समाज और राष्ट्र के लिए गलत संदेश देती है।

कार्यक्रम में महानगर भाजपाध्यक्ष वरुण साहू, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, संजीव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन