Ranchi

पेसा नियमावली पर रघुवर दास ने उठाए सवाल | Raghubar Das Questions Proposed PESA Rules in Jharkhand

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम की प्रस्तावित नियमावली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट स्तर पर नियमावली बनाकर आदिवासी समाज की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है।

रघुवर दास ने स्पष्ट किया कि पेसा कानून का उद्देश्य आदिवासी परंपरागत व्यवस्था को खत्म करना नहीं, बल्कि उसे कानूनी संरक्षण देकर सशक्त बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई नियमावली में ग्रामसभा की परिभाषा से पारंपरिक जनजातीय नेतृत्व और सामाजिक संरचना को सीमित कर दिया गया है, जो पेसा अधिनियम 1996 की मूल भावना के विपरीत है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ग्रामसभा की अध्यक्षता ऐसे लोगों को दी जाएगी, जो जनजातीय परंपराओं से नहीं आते। साथ ही लघु खनिज, बालू घाट, वन उत्पाद और जल स्रोतों पर ग्रामसभा के वास्तविक अधिकार को लेकर भी संदेह जताया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन