Ranchi

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, राँची पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार | Man Murdered Over Love Affair, Three Arrested in Ranchi

राँची जिले के बेड़ों थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रितु निवासी विजय कुमार दास 24 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद 3 मार्च को परिजनों ने दलदलिया ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विजय कुमार दास का रोशनी देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी बीच रोशनी देवी की शादी मृगेश बैठा से तय होने की बात चल रही थी। इसी कारण रोशनी देवी, सीमा देवी और मृगेश बैठा ने मिलकर विजय कुमार दास की हत्या की साजिश रची। 24 फरवरी को रोशनी देवी ने विजय को अपने घर टोंरियाँ (बेड़ों) बुलाया, जहां रोशनी और सीमा ने मिलकर उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव को बोरे में डालकर मोटरसाइकिल के साथ टोंरियाँ स्थित कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन