Ranchi

भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पुनर्विकास की प्रक्रिया तेज, नगर निगम प्रशासक ने किया स्थल निरीक्षण | Redevelopment Process of Birsa Munda Bus Terminal Accelerates, Municipal Administrator Inspects Site

राज्य सरकार की पहल पर राँची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या–12 में स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पुनर्विकास की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार, 19 जनवरी 2026 को नगर निगम प्रशासक श्री सुशांत गौरव ने जुडको (JUIDCO) के पदाधिकारियों के साथ बस टर्मिनल परिसर का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 15.33 एकड़ भूमि में फैले बस टर्मिनल में स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति, शौचालयों की साफ-सफाई, बस पड़ाव, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं सहित यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।

जुडको के अधिकारियों ने प्रशासक को बस टर्मिनल के प्रस्तावित नए स्वरूप और ले-आउट प्लान की विस्तृत जानकारी दी। प्रशासक श्री सुशांत गौरव ने यात्रियों की सुगम आवाजाही, व्यवस्थित प्रतीक्षालय, पर्याप्त पार्किंग सुविधा तथा स्वच्छ एवं सुलभ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड परिसर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, अभियंता, जुडको के अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन