Ranchi

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, परीक्षा अनियमितताओं पर CBI जांच की मांग | BJP Delegation Meets Governor, Seeks CBI Probe in Exam Irregularities

राँची स्थित लोक भवन में आज राज्यपाल संतोष गंगवार से भाजपा के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) व झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा लगातार हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ सात सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, बालमुकुंद सहाय, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सी.पी. सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल शामिल रहे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन